Chandrakanta is an epic fantasy Hindi novel by Babu Devaki Nandan Khatri. Originally Published in 1888, it was the first modern Hindi novel. It gained a cult following, and contributed to the popularity of the Hindi language. The copyright on the novel expired in 1964 and it is now in public domain, along with other titles by the author. The story is a romantic fantasy about two lovers who belong to rival kingdoms: the princess Chandrakanta of Vijaygarh, and the prince Virendra Singh of Naugarh.


1 of 692

थी, मगर मुझको यह मंजूर था कि यह छोटा-सा तिलिस्म कुमारी के हाथ से टूटे और यहाँ का माल-असबाब इनके हाथ लगे। मैं क्या सभी कोई इस बात को जानते होंगे और सबों को यकीन होगा कि कुमारी चंद्रकांता को इस कैद से छुड़ाने के लिए ही कुमार चुनारगढ़ वाले तिलिस्म को तोड़ रहे थे, माल-खजाने की इनको लालच न थी। अगर मैं कुमारी को यहाँ से निकाल कर आपके पास पहुँचा देता तो कुमार उस तिलिस्म को तोड़ना बंद कर देते और वहाँ का खजाना भी यों ही रह जाता। मैं आप लोगों की बढ़ती चाहने वाला हूँ। मुझे यह कब मंजूर हो सकता था कि इतना माल-असबाब


1055 of 1085